दिवाली मिलन कार्यक्रम में पीएम ने कहा- राजनीतिक दलों में लोकतंत्र की कमी पर चर्चा जरूरी

 फोटो सौजन्य- नरेंद्र मोदी ट्वीटर

नई दिल्ली, 

दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक दलों में लोकतंत्र की कमी पर चर्चा जरूर होनी चाहिए। पीएम ने कहा, राजनीतिक दल में लोकतंत्र विकसित हो ये देश के लिए बहुत आवश्यक है। ये देश के स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है।

पीएम ने कहा कि पहले मीडिया को खोजना पड़ता था। लेकिन अब देश का मीडिया बड़ा योगदान दे सकता है और व्यापक तौर पर अपनी भूमिका निभा सकता है। ये हमने स्वच्छ भारत अभियान में देखा है। यह एक बड़ी बात है। हालांकि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति के दिल में देश के लिए कुछ करने की इच्छा है। मीडिया के माध्यम लगातार बढ़ रहे हैं। ये राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनौती है। हमारे देश में मीडिया सरकारों की चर्चा करती है लेकिन दलों की कमियों पर भी मंथन होनी चाहिए।

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिवाली मिलन कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर भारत ने हर मोर्चे पर चुनौतियों का सामना किया है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. नया साल मीडिया कर्मियों के जीवन में शुभ हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *